यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की (Putin) ने आज एक बयान जारी कर रूस के साथ युद्ध जैसी स्थिति बनने की बात स्वीकार की है। उन्होंने अपने बयान में देश की जनता से कहा है कि मैं एक राष्ट्रपति के रूप में अपनी जनता से झूठ नहीं कह सकता। ऐसी खबरें आ रही है कि रूस कभी भी हमला कर सकता है। हमले की तारीखों की भी खबरें आ रही है। ऐसे में अगर किसी को कही घुसपैठियों की खबर मिले तो हम तक सूचना जरूर पहुंचाए।(Russia-Ukraine tension)
इधर अमेरिका ने भी यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ देने की सलाह दी है। अमेरिका ने भी रूसी हमले को लेकर आगाह किया है। हालांकि रूस हमेशा से हमले वाली खबर का खंडन करते आया है। लेकिन यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों की तादात बहुत बढ़ रही है।
यूक्रेन की सीमा पर बढ़ रही है रूसी सैनिकों की तैनाती
यूक्रेन( Ukraine) से सटे रूसी सीमा पर रूसी सैनिकों की संख्या बढ़ रही है। गौरतलब बात यह है कि यूक्रेन की सीमा पर जो रूसी सैनिक तैनात हो रहे हैं उसमें बेलारूस में युद्ध अभ्यास कर रहे सैनिक भी शामिल है। सैनिकों की बढ़ती तादात से ही हमले की आशंका जाहिर की जा रही है।(Russia Ukraine Conflict)
यूक्रेन की सीमा पर लगभग 130,000 रूसी सैनिकों की तैनाती की खबर
अमेरिकी प्रवक्ता ने बताया है कि रूस से सटे यूक्रेन की सीमा पर अनुमानतः 130,000 रूसी सैनिक तैनात हो चुके है। इसके बाद रूस और अमेरिका में तनाव बढ़ चुका है। दोनों देशों के बीच अधिकारी स्तर की वार्ता बेनतीजा निकला है। हालांकि राष्ट्राध्यक्ष स्तर की बात की संभावना पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।
इधर अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ने की खबर है। दोनों देश के बीच कमोबेश संवादहीनता की स्थिति बन चुकी है। दोनों देशों के बीच चल रहे सभी कूटनीतिक कोशिशें नाकाम हो चुकी है। रूसी सरकार के प्रवक्ता ने भी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि दोनों देशों के रिश्ते इस समय अपने ‘निम्नतम स्तर’ पर हैं। हालांकि रूसी प्रवक्ता ने कहा है कि बात चीत के दरवाजे अभी तक खुले हैं। लेकिन हर स्तर के संवाद में निराशा ही हाथ लगी है। लेकिन राष्ट्राध्यक्ष स्तर की वार्ता की गुंजाइश अभी बची हुई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बातचीत की पहल हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक बात सामने नहीं आ पाई है।
अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में रहने वाले अपने नागरिकों से यूक्रेन से बाहर निकल जाने की चेतावनी दी है। इधर अमेरिका सहित कई पश्चिमी राष्ट्रों ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसके गम्भीर परिणाम हो सकता है।
Pawan Toon Cartoon
Pawan Toon Cartoon