कर्नाटक में रविवार रात को हुई एक हत्या के बाद तनाव बढ़ने की खबर है। इस हत्या को राज्य में चल रहे हिजाब विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से यहां हिजाब पहनने को लेकर विवाद चल रहा है। वही विवाद अब हिंसा में बदल गया है। राज्य में जिस कदर तनाव अपने चरम पर है उसको अगर समय रहते नहीं संभाला गया तो यह किसी बड़े साम्प्रदायिक टकराव का कारण बन सकता है।
कर्नाटक में 23 साल के युवक की हत्या
बताया जा रहा है कि कर्नाटक के शिवमोगा जिले रविवार रात को 23 साल के युवक की हत्या कर दी गयी है। यह युवक बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद राज्य में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण प्रशासन ने ऐतिहातन धारा 144 लागू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बजरग दल के जिस कार्यकर्ता की हत्या की गई है उसका नाम “हर्ष” था।
राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने बढ़ते तनाव के मद्देनजर शिवमोगा जिले के सभी स्कूल एवं कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। गृह मंत्री जनेन्द्र ने कहा कि 4-5 लोगों ने मिलकर हर्ष की हत्या की है। लेकिन अब तक इस हत्या के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार शिवमोगा जिले की स्थिति नियंत्रण में है, कानून व्यवस्था कायम है।
बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद शिवमोगा जिले के कुछ इलाकों में हिंसक प्रदर्शन होने की भी खबर है। बजरंग दल के समर्थकों के द्वारा आगजनी और पथराव करने की भी खबर है। लेकिन पुलिस जिले में धारा 144 लगाने के बाद पूरी स्थिति को नियंत्रित में ले लेने की बात कह रही है।
हिजाब के विरोध में पोस्ट करने के बाद हुई हर्ष की हत्या
कार्यकर्ता हर्ष ने कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया पर हिजाब विवाद को लेकर पोस्ट किया था। उसने हिजाब पहनने को लेकर कड़ी आलोचना की थी तथा भगवा पोशाक का समर्थन जो कि बजरंग दल के नीतियों के अनुसार था। उसके बाद रविवार के दिन 4 से 5 लोगों ने मिलकर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। यही कारण है कि इस हत्या को हिजाब विवाद से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस स्पष्ट तौर पर इस हत्या को हिजाब विवाद से जुड़ा हुआ नहीं मान रही है।
बजरंग दल के कर्नाटक संयोजक ने दिया भड़काऊ बयान
बजरंग दल के कार्यकर्ता के हत्या के मसले पर बजरंग दल के कर्नाटक संयोजक सुनील केआर ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने इस हत्या को जिहाद बताया है। यह कोई साधारण मतभेद वाली हत्या नहीं है बल्कि यह हिजाब समर्थकों का जिहाद है। उनके इस बयान के बाद राज्य में तनाव औऱ बढ़ गया है। उनके समर्थक राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं।
बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की युवा शाखा जो हिंदुत्ववादी विचारों पर काम करती है। इसके कामकाज के तरीकों के कारण इसे आरएसएस का एक विंग माना जाता है। इसकी स्थापना तो उत्तर प्रदेश में हुई है लेकिन अभी इसकी शाखाएं पूरे देश में है जिसमे उत्तर भारत में यह ज्यादा फैला हुआ है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार है। मनोज कुमार कुछ साल पहले उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी जान को खतरा में बता कर सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। दरअसल,उस वक्त एक अन्य चर्चित हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या हो गयी थी। जिसके बाद इन्होंने भी अपने जान को खतरा बताया था।
Pawan Toon Cartoon
Pawan Toon Cartoon