रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र पर हमले की घोषणा कर दी है। खबर है कि पूर्वी यूक्रेन पर मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। एक टेलीविजन प्रोग्राम में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध के इतने कटु अनुभव हो सकता है जो आज तक इतिहास ने कभी देखा भी न हो।
हालांकि रूस इसे सैद्धांतिक रूप से सीमित क्षेत्र की लड़ाई बताया है लेकिन इसके व्यापक होने के आसार हैं। रूस और नाटो देशों के बीच मौजूदा तनाव को तृतीय विश्व युद्ध के आहट के रूप में देखा जा रहा है।
यूक्रेन को मिल रहा नाटो की सैन्य क्षमता का सहारा
यूक्रेन को नाटो की सैन्य शक्ति का सहारा मिल रहा है। इसलिए यह लड़ाई रूसी और यूरोपीय सैन्य शक्तियों के बीच की लड़ाई बन गयी है। हालांकि सामरिक शक्ति के मामले में रूस यूक्रेन की तुलना में ज्यादा मजबूत स्थिति में है लेकिन नाटो देशों की सक्रियता इस युद्ध को विकराल बना सकती है।
नाटो संगठन क्या है ?
नाटो को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन कहा जा सकता है। इसे उत्तरी अटलांटिक गठबंधन भी कहा जाता है। यह यूरोपीय देशों का आपसी संगठन है। जिसमें 27 यूरोपीय देशों, 2 उत्तरी अमेरिकी देशों और 1यूरेशियन देश शामिल है। इस देशों के बीच आर्थिक और सामरिक दोनों स्तर पर एकजुटता है। इसे यूरोपीय देशों, उत्तरी अमेरिकी तथा यूरेशियन देशों के बीच सामरिक गठबंधन भी कहा जाता है। 4 अप्रैल 1949 को उत्तरी अटलांटिक संधि के अनुसार इस संगठन को बनाया गया था।
मौजूदा यूक्रेन विवाद रूस और यूरोपीय देशों के बीच के टकराव का मामला है। यूक्रेन के जरिए यूरोपीय देशों को रूस की सीमा के नजदीक सैन्य गतिविधियों को कायम रखने का अवसर मिलता है। पूर्वी यूक्रेन में ज्यादातर लोग रूसी भाषा बोलते हैं, सांस्कृतिक तौर पर वहां के लोग अपने आप को रूस के नजदीक मानते है। ऐसे में इस हिस्से का रूस में विलय न होने से इस पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ रहा है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने की दुनिया से अपील
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूसी कार्यवाई की घोर निंदा करते हुए कहा कि यूक्रेन पर हमला होना शुरू हो गया है। हम इसका जवाब देंगे औऱ जीतेंगे भी। यूक्रेन अपनी रक्षा करने में समक्ष है। दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि दुनिया पुतिन को कार्यवाई से रोके।
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ पांच कदम उठाए
1). रूस से अपना रिश्ता खत्म करें दुनिया
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा इस समय शांति को इच्छुक देशों को चाहिए कि वह रूस से अपना सन्धि तोड़ दे। रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए।
2). रूस को अलग-थलग किया जाए
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि दुनिया के सभी शांतिप्रिय देश रूस को अलग अलग-थलग कर दें। रूस से सामरिक, आर्थिक सम्पर्क खत्म कर दें।
3). यूक्रेन को आधुनिक हथियार प्रदान करें
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दुनिया से अपील की है कि उसे रूस के खिलाफ लड़ने के लिए आधुनिक हथियार और उकरण मुहैया करवाए जाए।
4). यूक्रेन को वित्तीय मदद मिले
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि इस वक्त यूक्रेन को वित्तीय सहायता की भी आवश्यकता है। रूस के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़नी है।
5). मानवीय सहायता उपलब्ध करवाने की अपील
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दुनिया से मानवीय सहयोग की अपेक्षा जाहिर की है। जिसमें चिकित्सा से जुड़े सामग्री, राशद आदि शामिल हैं।
कौन है यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ?
दिमित्रो इवानोविच कुलेबा यूक्रेन के विदेश मंत्री है। यूक्रेन में इनकी चर्चा एक सफल यूक्रेनी राजनेता और संचार विशेषज्ञ के रूप में होती है। यूक्रेन में ये सबसे कम उम्र के शीर्ष राजनेता हैं। इन्होंने यूरोपीय और यूरो-अटलांटिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए इन्हें यूक्रेन के उप प्रधान मंत्री भी बनाया गया है।
Read More
Cartoonist Irfan
Cartoonist Irfan