देखिए! न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री कोविड के कारण अपनी शादी रद्द कर दी और अपने देश में धड़ल्ले से हो रही शादियां!
कोविड के केस में बढ़ोतरी होने के बावजूद कोविड नियमों को धज्जियां उड़ाते हमारे देश में धड़ल्ले से शादियां हो रही है। दावत के जोश में हम सब कोविड नियमों की आसानी से अनदेखी कर रहे हैं। लेकिन न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने नए कोविड प्रतिबंधों के कारण अपनी ही शादी रद्द करने की घोषणा कर दी है।
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि देश में जो नियम एक आम आदमी पर लागू होता है वही मुझ पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा है कि “यह वक्त जश्न मनाने का नहीं है बल्कि जिन लोगों ने अपने आप को खोया है उनके दुख में साथ देने का है।”
प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न की शादी टीवी होस्ट क्लार्क गेफ़ोर्ड के साथ होनी है। उन्होंने कोविड नियमों के कारण अपनी शादी कर एक मिसाल कायम की है। इसके विपरीत हमारे देश में रोज कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। रोज धड़ल्ले से शादियां हो रही है। हम सब इस बात की परवाह ही नहीं करते कि कोविड संक्रमण की गति कितनी अधिक है।
न्यूजीलैंड में ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलते संक्रमण के कारण कई प्रतिबंध लगाया गया है जिसके तहत किसी समारोह में अधिक से अधिक 100 लोग ही आ सकते हैं। उसमें भी सभी आगंतुकों को वैक्सीनेटेड होना जरूरी है। दुकानों और सार्वजनिक परिवहन, निजी सरकारी कार्यालयों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूज़ीलैंड में अब तक कोविड संक्रमण के 15,104 मामले सामने आए हैं जिसमें 52 लोगों की मौत हो चुकी है।
जेसिंडा अर्डर्न न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने साल 2017 में प्रधानमंत्री बनी थीं। वो न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी की नेता है तथा उनके नेतृत्व में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत अर्जित की है। जेसिंडा अर्डर्न के मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड एक मशहूर टीवी होस्ट हैं।
Pawan Toon Cartoon
Pawan Toon Cartoon
Must Read
- जदयू में कलह : टूट सकती है पार्टी!
- गौ-हत्या पर प्रतिबंध की राजनीति करने वाली BJP गोवा में गौ मांस पर बैन क्यों नहीं लगाती है ?
- क्या आप जानते हैं यूपी चुनाव का अमेरिकी कनेक्शन !