आज International Women’s Day पर हम चर्चा करते हैं एक साहसिक पत्नी की जिससे भयंकर युद्ध के दौरान उनके पति को नैतिक बल और हौसला मिल रहा है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के देश छोड़कर भागने की खबर अक्सर आती रही है जिसका जेलेंस्की ने वीडियो सन्देश के द्वारा बार-बार खंडन किया है। जब ब्रिटेन सहित कई पश्चिमी देश जेलेंस्की को देश से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रस्ताव दिए तो उन्होंने वीडियो के ज़रिए सीधा जवाब दिया कि “मुझे हथियारों की ज़रूरत है, न कि परिवहन की।” युद्ध के दौरान देश में ही डटे रहने की हिम्मत के पीछे उनकी पत्नी की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।
आज का International Women’s Day समर्पित है ओलेना ज़ेलेंस्का को
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी का नाम ओलेना ज़ेलेंस्का है जो दो बच्चों की मां है। युद्ध के दौरान इन्होंने अपने दोनों बच्चे साशा और सिरिल के साथ देश में ही रुकने का फ़ैसला किया है। कहा जा रहा है कि ओलेना ज़ेलेंस्का के इस फैसले से राष्ट्रपति को नैतिक बल मिल रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति तथा उनके पूरे परिवार की हत्या करवाने के फिराक में है रूस
राष्ट्रपति जेलेंस्की यह कई बात कह चुके है कि उनका परिवार रूस के निशाने पर है। उनकी और उनके परिवार की हत्या की साजिश रूसी खुफिया एजेंसी कर रहे हैं। इसके बाद से यूक्रेन में देश की प्रथम महिला और ज़ेलेंस्की की पत्नी की ओलेना ज़ेलेंस्का की खूब चर्चा है जो दो बच्चों की मां भी हैं।
उल्लेखनीय है कि ज़ेलेंस्का अपने बच्चों के साथ कहा हैं इसे गोपनीय रखा गया है लेकिन वो सोशल मीडिया के ज़रिए देश के लोगों से हमेशा संवाद कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लिखा था कि, “आज न मैं रोऊंगी और न घबराऊंगी. मैं संयमित और आत्मविश्वासी रहूंगी। मेरे बच्चे मेरी ओर देख रहे हैं। मैं उनके साथ रहूंगी। मैं अपने पति के साथ रहूंगी, आपके साथ रहूंगी।”
दुनिया की तमाम प्रथम महिलाओं से की भावुक अपील
ओलेना ज़ेलेंस्का ने दुनिया की तमाम प्रथम महिलाओं यानी सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों से उन्होंने एक भावुक अपील की है। उन्होंने अपील की है कि वो भी यूक्रेन के लिए बहुत कुछ कर सकती है। वो सच समझ सकती हैं और दुनिया को सच समझा सकती हैं। उन्होंने यूक्रेन को मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए भी लोगों से अपील की है। 44 वर्षीय ओलेना ज़ेलेंस्का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 20 लाख से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।
International Women’s Day के अवसर पर महिला शक्ति के महत्व को एहसास करने की जरूरत है। ओलेना ज़ेलेंस्का का बचपन क्रीविह रिह में बिता है। क्रीविह रिह मध्य यूक्रेन का एक शहर है। यह उनके पति का पुश्तैनी शहर भी है। ओलेना ज़ेलेंस्का और ज़ेलेंस्की दोनों कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे जुड़े हैं। ओलेना ज़ेलेंस्का ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की है तथा उनके पति ने क़ानून की पढ़ाई की है। इसके बाद दोनों ने कॉमेडी की कुछ औपचारिक पढ़ाई की और इस फील्ड में काम करने लगे। ओलेना ज़ेलेंस्का अपने पति की कंपनी स्टूडियो क्वर्तल 95 में स्क्रीनप्ले लिखाने लगी। साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली।