कार्टून वर्ल्ड की फेमस कैरेक्टर मिन्नी माउस अपने नए फैशनेबल ड्रेस के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। वर्ल्ड-मीडिया में उनके नए अवतार यानी नए पोशाक की खबरें वायरल हो रही है। मिन्नी माउस की कार्पोरेट दुनिया में दमदार उपस्थित है। सच पूछिए तो कई ऐसे एनिमेशन फीचर है जिनकी मार्केटिंग खूब होती है। इनकी मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए ही इन्हें अपडेट किया जाता है। यही कारण है कि मिन्नी माउस के ड्रेस को अपडेट किया गया है।
मिन्नी माउस एक कार्टून कैरेक्टर है जिसे द वॉल्ट डिज़नी कंपनी ने तैयार किया है। दरअसल, बच्चों को रिझाने के लिए चूहों या माउस के फिगर पर आधारित कई कार्टून बनाया गया। जिसे कॉमिक्स, टीवी प्रोग्राम आदि के जरिए पेश किया गया। इसी कर्म में मिकी माउस को तैयार किया गया जिसे टीवी सीरियल, कार्टून फीचर की कहानी में नायक के रूप में पेश किया गया। इस मिकी माउस की गर्ल फ्रेंड के रूप में मिन्नी माउस को तैयार किया गया है।
मिन्नी माउस को सफेद दस्ताने,बिंदीदार पोशाक, सफेद ब्लूमर और कम एड़ी के जूते के साथ दर्शाया गया है। इन सभी कैरेक्टर का चेहरा माउस की तरह ही है और इनका बॉडी फीचर मानवरूप में चित्रित किया गया है ताकि बच्चों को ज्यादा आकर्षित लगे। चूहे शक्ल वाले मिकी माउस किरदार को पहले मिनर्वा माउस नाम दिया गया जिसे बदल कर मिनर्वा माउस नाम दिया गया।
इस तरह की कल्पना सबसे पहले मेरिल डी मैरिस और फ्लोयड गॉटफ्रेडसन के दिमाग में उपजी और इन दोनों ने इसे कॉमिक स्टोरी सीरीज का शक्ल दे दिया। इसे मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप स्टोरी ” द ग्लैम” में पब्लिश किया गया।
इस तरह की रोचक कल्पना को दुनिया भर के बच्चों में बहुत लोकप्रियता मिली। बच्चों के साथ-साथ बड़ों के मनोरंजन में भी इन कहानियों को हिस्सेदारी मिलने लगी। फिर शुरू हुई इनकी मार्केटिंग। इन कैरेक्टर पर केंद्रित कई फिल्में बनाई गई।वॉल्ट डिज्नी,यूबी इवर्क्स,मार्जोरी राल्स्टन, मार्सेलाइट गार्नर, थेल्मा बोर्डमैन, रूथ क्लिफोर्ड, जेनेट वाल्डो रूसी टेलर, कैटिलिन रॉब्रॉक इनके लोकप्रियता के उदाहरण हैं।
मिन्नी माउस एक खुशमिजाजी गर्ल फ्रेंड हैं। उनका प्यार से बोलना, हँसना, दोस्तों से मिलने जुलने का तरीका सब बेहद रोचक है जिसकी नकल दुनिया भर के बच्चे करने लगे।
मिन्नी माउस के पास उनका बड़ा सा परिवार भी है। इनके बॉय फ्रेंड मिकी माउस को तो हर कोई जानता है। इनके पिता का नाम मार्कस माउस है। मिन्नी माउस के चाचा का नाम मिल्टन माउस है। मिन्नी माउस अपने घर में दादा-दादी के साथ भी रहती है। उनके दादा का नाम मार्वल माउस है और दादी का नाम मटिल्डा माउस है।
मिन्नी माउस ( Minnie Mouse )के सबसे चर्चित रिश्तेदार उनमें चाचा मोर्टिमर माउस है और साथ मे हैं जुड़वां भतीजी, मिली माउस और मेलोडी माउस। मिन्नी माउस के दोस्त का नाम डेज़ी डक है। दरअसल, ये सारे कॉमिक स्ट्रिप कहानी “मिस्टर स्लीकर एंड द एग रॉबर्स” के पात्र है।
मिन्नी माउस अपने नए ड्रेस के कारण एक बार फिर चर्चा है। अभी तक वो लाल पोल्का डॉट ड्रेस पहनती रही है लेकिन अब मिन्नी माउस नीले रंग के ट्राउजर सूट पहनेगी। इसे स्टेला मेकार्टनी द्वारा डिज़ाइन किया गया था ।
स्टेला नीना मेकार्टनी ओबीई एक ब्रिटिश फैशन डिजाइनर हैं। इन्होंने ही मिन्नी माउस(Minnie Mouse) के ड्रेस को डिजाइन किया है। हालांकि ये पर्यावरण प्रेमी भी है और एनिमल राइट के लिए सक्रिय भी रहती है।
Pawan Toon Cartoon
Pawan Toon Cartoon
Must Read